2020 मे कोरोना वायरस की वजह से पुरे देश में लाकडाउन की स्तिथी बनी रही. अब इसकी स्तिथी में धीरे धीरे सुधार आया है. इस महामारी के कारण फ़िल्मी इंडस्ट्री को भी भारी नुकसान हुआ. फिल्मों की शुटिंग रोकी गयी और जो फ़िल्में रिलीज़ होने वाली थीं वो पोस्पोंड हो गयी. खबर के मुताबिक़ इंडस्ट्री को लगभग 1 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है.
आने वाले दिनों में लॉकडाउन की स्तिथी में सुधार आया है तो साल 2021 में कई सारी बड़ी फ़िल्में रिलिज हो सकती हैं. सारे फिल्म निर्माताओं कि नजर सुधरते हुए हालत पर है. क्यूंकि जो शुटिंग बिच में रुकी हुई थी उसे दुबारा से करने के लिए कई भीड़ भाड़ इलाकों में जाना होगा जिसकी स्तिथी सुधरने का इन्तेजार हो रहा है. कई ऐसी फ़िल्में भी हैं जो बन कर तैयार हैं कुछ फ़िल्में ऐसी हैं जिनकी रिलिज की डेट आ गयी है और कुछ फिल्मों की रिलिज डेट आने बाकि हैं. और कई फ़िल्में ऐसी हैं जो 2021 के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती हैं. आइये जानते हैं उन 10 बड़ी फिल्मों के बारे में जो की लॉकडाउन के कारण रिलिज नही हो पाई. और 2021 में धूम मचाने वाली हैं.
सूर्यवंशी के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं और अक्षय कुमार लिड रोल में नजर आयेंगे. यह फिल्म ड्रामा 24 मार्च 2020 को रिलिज होने को थी. लेकिन कोरोना पेंडेमिक की वजह से पोस्पोंड हो गयी और रोहित शेट्टी ने इस फिल्म की रिलिज डेट को स्तथगित कर दिया. इस फिल्म में कैटरीना कैफ भी अक्षय के साथ नजर आएंगी. अजय देवगन और रणबीर कपूर भी अहम् भूमिका में होंगे. ख़बरों की माने तो ये फिल्म 200 से 250 तक का बजट कर सकती है. अब ये फिल्म 2021 के मार्च तक रिलिज हो सकती है.
राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई
प्रभु देवा इस फिल्म के निर्देशक हैं सलमान की आने वाली फिल्म राधे – योर मोस्ट वांटेड भाई साल 2020 में ही ईद के मौके पर रिलिज होने वाली थी लेकिन कोरोना महामारी की वजह से शूटिंग रुक गयी फिल्म बन कर तैयार हो चुकी है और 2021 मई में आने की संभावना है. इस फिल्म को ईद २०२१ पर रिलीज़ करने की तैयारी है. इस फिल्म की जानकारी सलमान खान ने खुद अपने ऑफिसियल इन्स्टाग्राम से बताई थी इस फिल्म में सलमान के साथ दिशा पठानी भी नजर आयेंगी. जैकी श्राफ और रणदीप हुड्डा भी अहम् भूमिका में दिखाई देंगे ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती है.
83
83 फिल्म के निर्देशक कबीर खान हैं और अहम भूमिका मे रणबीर सिंह नजर आयेंगे. भारतीय क्रिकेट टीम पहली बार 1983 में वर्ल्ड कप जीती और ये फिल्म इसी पर आधारित है 1983 वर्ल्डकप पर बनी इस फिल्म का इन्तेजार सभी फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं. ये फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलिज होने वाली थी. लेकिन महामारी के कारन रिलिज डेट को स्थगित कर दिया गया ये काफी लागत वाली और महत्वपूर्ण फिल्म है. अब ये फिल्म 2021 के मार्च में रिलिज हो सकती है जबकि इसकी रिलिज की डेट अभी भी नही आई है फिल्म में रणबीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण भी अहम् भूमिका में दिखाई देंगी.
लाल सिंह चड्डा
मिस्टर परफेक्ट के नाम से जाने वाले सुपरस्टार आमिर खान की मशहूर फिल्म लाल सिंह चड्डा ये फिल्म फोरेस्ट गंप(विंस्टन ग्रूम) पर आधारित है. इस फिल्म के निर्देशक अद्वित चन्दन हैं फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर में भी अहम् भूमिका में दिखाई देंगी. ये फिल्म 2020 के क्रिसमस पर रिलिज होने वाली थी महामारी के कारन शूटिंग स्थगित हो गयी अब इस फिल्म को 2021 के क्रिसमस पर आने की संभावना है.
पृथ्वीराज
पृथ्वीराज फिल्म के निर्देशक डॉ चंद्रप्रकाश दिवेदी हैं अक्षय कुमार इस फिल्म की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं इस फिल्म की चर्चा काफी हुई जब ये फिल्म 2020 के दिवाली पर आने वाली थी. लेकिन अक्षय कुमार के फैन्स को लम्बा इन्तेजार करना पर गया क्यूंकि कोरोना की वजह से इसकी शुटिंग पर रोक लगाया गया अब ये फिल्म 2021 में रिलिज हो सकती है इस फिल्म की डेब्यू मानुषी छिल्लर कर रही हैं जो की पूर्व मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं फिल्म में सोनू सूद भी अहम् भूमिका में नजर आयेंगे.
के जी एफ 2 (KGF Chapter 2)
साल 2021 में रिलीज़ होने वाली भारतीय फिल्मो में सबसे बड़ा नाम है के जी एफ 2 का, इस फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. कन्नड़ भाषा में बन्ने वाली इस फिल्म ने भारत के साथ-साथ विदेशो में भी अच्छी कमी की थी. इस फिल्म में कन्नड़ फिल्म के सुपरस्टार यश मुख्य भूमिका में नज़र आयेंगे, और उनके साथ संजय दत्त, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन, अनंत नेगी भी होंगे. के जी एफ 2 की रिलीज़ डेट जरी कर दिया गया है. यह फिल्म 16 जुलाई, 2021 को सिनेमाघर में रिलीज़ की जाएगी.
आर आर आर (RRR)
बाहुबली और बाहुबली 2 के निर्माता, एस एस राजामोली की आने वाली फिल्म एस एस एस भी इस लिस्ट में है जो करोना के वज़ह से रेलेअज़े होने से वंचित रह गई. यस एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है जिसमे जूनियर एन टी आर, राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट मुख भूमिका में हैं. इस फिल्म की रिलीज़ की तारीख ज़ल्द ही घोषित की जाएगी.
जर्सी
आने फिल्म जर्सी के निर्देशक गौतम तिन्नानुरी हैं इस फिल्म में शाहीद कपूर अहम् भूमिका में हैं. ये एस्पोर्ट ड्रामा फिल्म है जो की तेलगु का रीमेक है ये फिल्म 28 अगुस्त 2020 में ही आने वाली थी इसकी शूटिंग भी पूरी हो चुकी है लेकिन कारोना के कारन इसकी रिलिज डेट को आगे बढ़ाया गया. अभी तक इस फिल्म की रिलिज तारिख की अपडेट नही मिली है.
भूल भुलैया 2
अक्षय कुमार की भूल भुलैया फिल्म की 2nd पार्ट भूल भुलैया 2 के निर्देशक अनीस बज्मी हैं कार्तिक आर्यन और कियारा आडवानी इस फिल्म के अहम् भूमिका में होंगे. इसके अलावा तब्बू भी अहम् भूमिका में दिखाई देंगी ये फिल्म 2020 के 31 जुलाई में ही रिलिज होने वाली थी कोरोना पेंड़ेमिक की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था अब इस फिल्म को 2021 में आने की उम्मीद है लेकिन इसकी जानकारी अभी नही बताई गयी है.
धाकड़
धाकड़ फिल्म के निर्देशक रजनीस घई हैं इस फिल्म में कंगना रानावत मुख्य भूमिका में होंगी इस फिल्म का टीजर अगस्त 2019 में ही रिलिज हो चूका था इस फिल्म को 2020 दीपावली के शुभ अवसर पर रिलिज होने की खबर थी. लेकिन कोरोना पेंड़ेमिक की वजह से पोस्पोंड हो गया अब इस फिल्म को अक्टूबर 2021 में आने की संभावना है.इस फिल्म में अर्जुन रामपाल और महा अक्षय चकर्वर्ति भी अहम् भूमिका में नजर आयेंगे.
तूफ़ान
फिल्म के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा हैं फरहान अख्तर इस फिल्म के लिड रोल में नजर आयेंगे. ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है. फरहान अख्तर ने 2019 में ही अपने ट्विटर हैंडल के द्वारा बता दिया था की ये फिल्म 2 अक्टूबर 2020 में आयेगी. लेकिन कोरोना महामारी ने सब कुछ उथल पुथल करके रख दिया अब इस फिल्म को 2021 में रिलिज होने की खबर है इस फिल्म में ईशा तलवार, परेश रावल और मृणाल ठाकुर इत्यादि हैं.
गंगूबाई कठियाबाड़ी कौन थी, गंगूबाई कठियाबाड़ी फिल्म आलिया भट्ट निभाएंगी मुख्य किरदार, संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म, गंगूबाई कठियाबाड़ी, gangubai kathiyawadi Biography...
Highlights:- Rajasthan PTET 2021 Official Notification, Exam Date, Online Pre B.Ed Application form, Syllabus, Eligibility Criteria, Application Process
Pre B.Ed and Aspirants from Rajasthan can...
As home developers continue to find more sustainable and energy-efficient building solutions, innovations in traditional methods have been growing steadily. Insulation is an essential...
Unlike the world-famous gambling meccas in Las Vegas and Macau, Europe doesn’t have some vast dazzling integrated gaming resorts and enormous futuristic casino complexes....
Andhra University Degree Exam Time Table 2021 PDF Download - The Examination controller, AU, releases Andhra University Exam Time Table 2021 at least a month before...